फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाला भारतीय मूल का सिंगापुरी पर्वतारोही लापता, तलाशी अभियान जारी

Sun, 21 May 2023 12:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

39 वर्षीय श्रीनिवास रियल एस्टेट कंपनी ‘जोंस लैंग लासेल’ में कार्यकारी निदेशक हैं। एक अप्रैल को वह माउंट एवरेस्ट के लिए नेपाल रवाना हुए थे और चार जून को वह स्वदेश लौटने वाले थे।
विज्ञापन
Mount Everest - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल का एक सिंगपुरी पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने के बाद लापता हो गया, जिसक बाद उसके परिवारवालों ने उसकी स्थिति का ध्यान देने कू मांग की है। 
विज्ञापन

चेंज डॉट ओआरजी की वेबसाइट में दाखिल की गई एक याचिका के अनुसार श्रीनिवास सैनी दत्तात्रेय माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने के लिए पिछले महीने ही सिंगापुर से नेपाल के लिए रवाना हुए थे। 

उनके चचेरे भाई ने बताया कि चोटी से नीचे उतरते समय श्रीनिवास को शीतदंश और ऊंचाई की वजह से वह बीमार पड़ गए। इस वजह से वह अपने समूह से बिछड़ गया और 8000 मीटर चेटी की तिब्बती क्षेत्र में गिर गया। 
विज्ञापन


सिंगापुर की एक टीवी चैनल ने भरत के हवाले से बताया कि शेरपाओं की एक टीम शनिवार को श्रीनिवास के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। भरत ने बताया कि उनके परिवार संबंधित सरकार से लगातार संपर्क में हैं। 

भरत ने बताया कि श्रीनिवास का परिवार हताश है लेकिन अभी भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। 

39 वर्षीय श्रीनिवास रियल एस्टेट कंपनी ‘जोंस लैंग लासेल’ में कार्यकारी निदेशक हैं। एक अप्रैल को वह माउंट एवरेस्ट के लिए नेपाल रवाना हुए थे और चार जून को वह स्वदेश लौटने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीनिवास ने आखिरी बार अपनी पत्नी को शुक्रवार को संदेश भेजा था। उन्होंने अपनी पत्नी को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने की खबर दी थी। 

श्रीनिवास का पूरा परिवार नई दिल्ली में सिंगापुर उच्चायोग, नेपाल में स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन चिकित्सकीय सेवाओं के साथ लगातार संपर्क में है। इस घटना पर सिंगापुर का विदेश मंत्रालय घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें