फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: 3.15 मिलियन विदेशी मुद्राओं के साथ चीनी मूल का भारतीय नागरिक गिरफ्तार, जांच के दौरान मिली कई देशों की

Wed, 18 Oct 2023 04:59 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति टीआईए से दिल्ली के लिए निकलने ही वाला था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल, आगे की जांच के लिए उसे पुलिस सर्कल गौशाला में हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विदेशी करेंसी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी मूल के एक भारतीय नागरिक को नेपाल में गिरफ्तार किया गया है। युवक पर उचित दस्तावेज के बिना विभिन्न विदेशी मुद्राओं में 3.15 मिलियन नेपाली रुपये ले जाने का आरोप है, जिसके बाद नेपाली अधिकारियों ने उसे मंगलवार को पकड़ लिया।

विज्ञापन


इन देशों की करेंसी बरामद 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार थिनले छोडेन को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जहां वह चीन के सिचुआन प्रांत से पहुंचा था और उसके पास कुल 16,420 अमेरिकी डॉलर, 54,451 चीनी युआन और 5 हजार भारतीय रुपये बरामद हुए।

अधिकारी ने कहा कि चीन के सिचुआन प्रांत से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ वहां पहुंचने के बाद पुलिस ने थिनले छोडेन को त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।' उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति टीआईए से दिल्ली के लिए निकलने ही वाला था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल, आगे की जांच के लिए उसे पुलिस सर्कल गौशाला में हिरासत में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, यात्री से जब्त की गई राशि कुल 3.15 मिलियन रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें