फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट का संकेत: श्रीलंका के हालात देख घबराया नेपाल, महंगे सामान के आयात पर लगाई पाबंदी 

Wed, 27 Apr 2022 09:22 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

जुलाई 2021 के बाद से नेपाल ने बढ़ते आयात, पर्यटन और निर्यात से कम आय के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखी है।
विज्ञापन
नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल ने औपचारिक रूप से व्हिस्की और तंबाकू सहित कारों और अन्य महंगे सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है और दो सार्वजनिक छुट्टियों की शुरुआत की है। तरलता की कमी और विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का हवाला देते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि देश की अर्थव्यवस्था श्रीलंका की राह पर न चली जाए। 

विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट
जुलाई 2021 के बाद से नेपाल ने बढ़ते आयात, पर्यटन और निर्यात से कम आय के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखी है। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2022 तक हिमालयी देश का सकल विदेशी मुद्रा भंडार जुलाई 2021 के मध्य में 11.75 अरब डॉलर से 17 प्रतिशत घटकर 9.75 अरब डॉलर हो गया था।

नेपाल राष्ट्र बैंक के डिप्टी गवर्नर बम बहादुर मिश्रा ने बताया कि प्रतिबंध मंगलवार से प्रभावी हो गया है और जुलाई 2022 के मध्य तक चालू वित्त वर्ष के अंत तक चलेगा। इस संबंध में एक नोटिस नेपाल राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा की कमी को रोकने के लिए कार, 250 सीसी से ऊपर की मोटरबाइक, 32 इंच से ऊपर के रंगीन टीवी, तंबाकू और व्हिस्की जैसे लक्जरी सामानों का आयात फिलहाल रोक दिया गया है। नए प्रावधान के अनुसार केवल आपातकालीन वाहनों को ही आयात किया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंध में खिलौनों, हीरे और ताश के पत्तों के आयात जैसी चीजें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें