फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal General Elections: गगन थापा होंगे नेपाली कांग्रेस से पीएम पद के उम्मीदवार, आज की जाएगी औपचारिक घोषणा

Fri, 23 Jan 2026 04:10 AM IST
पवन पांडेय अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडू

सार

Nepal General Elections: नेपाल में आम चुनाव को लेकर नेपाली कांग्रेस की तरफ से बड़ा एलान किया गया है। दरअसल पार्टी ने नवनिर्वाचित सभापति गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का फैसला किया है। इसका आज औपचारिक एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
गगन थापा होंगे नेपाली कांग्रेस से पीएम पद के उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाली कांग्रेस नवनिर्वाचित सभापति गगन थापा (49) को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने जा रही है। यह घोषणा शुक्रवार को पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में की जाएगी। यह पार्टी के केंद्रीय कार्यालय काठमांडू के सानेपा में होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Trump Vs JPMorgan: ट्रंप ने अमेरिका के सबसे बड़े बैंक को कोर्ट में घसीटा, पांच अरब डॉलर का मुकदमा; जानें मामला

सानेपा में बैठक करेंगे केंद्रीय कार्य समिति के पदाधिकारी
विशेष महाधिवेशन से चुनी गई केंद्रीय कार्य समिति के पदाधिकारी और सदस्य शुक्रवार को सानेपा में बैठक करेंगे। कांग्रेस पार्टी के उच्च सूत्र के अनुसार, इसी में गगन थापा को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी महामंत्री व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने यह जानकारी दी। गगन थापा ने इस बार अपने पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र काठमांडो-4 को छोड़कर मधेश प्रदेश के सर्लाही-4 से उम्मीदवार बनेंगे।
विज्ञापन


गगन थापा के नेतृत्व में बनी नई समिति 14 जनवरी को हुए विशेष महाधिवेशन से गगन थापा के नेतृत्व में नई समिति निर्वाचित हुई थी, लेकिन कार्य समिति की पहली, दूसरी व प्रतिनिधि सभा चुनाव में उम्मीदवार चयन के लिए गठित संसदीय बोर्ड की बैठक होटल में ही हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Conflict: रूस के खिलाफ विशेष अंतरराष्ट्रीय अदालत बनने में देरी पर जेलेंस्की हुए नाराज, यूरोप पर भी लगाए आरोप

चुनाव मैदान में डटे चार पूर्व प्रधानमंत्री
नेपाल में 4 पूर्व प्रधानमंत्रियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली झापा-5 से चुनाव लड़ रहे हैं। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओइस्ट सेंटर) के पुष्प कमल दहल प्रचंड रुकुम पूर्व से मैदान में हैं। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के माधव कुमार नेपाल व प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी के बाबूराम भट्टराई ने क्रमशः रौतहट-1 और गोरखा-2 निर्वाचन क्षेत्रों से हैं। वहीं नेपाल में कार्यवाहक पीएम सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली सरकार के चार मंत्रियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देकर पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें