फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के विदेश मंत्री बोले, भारत के साथ केवल वार्ता से ही हल किया जा सकता है विवाद

Thu, 13 Aug 2020 08:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
विज्ञापन
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने कहा है कि भारत के साथ उनके देश का क्षेत्र संबंधित विवाद केवल वार्ता के माध्यम से ही हल किया जा सकता है। उन्होंने नेपाल के सरकारी टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान यह बात कही। बता दें कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच 17 अगस्त को एक बैठक होगी।

विज्ञापन

 

बता दें कि नेपाल द्वारा भारतीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को अपने नक्शे में शामिल किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव का माहौल चल रहा है। नेपाल ने अपना नए नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने क्षेत्र में शामिल कर लिया है। इस नक्शे को नेपाल की संसद से भी मंजूरी मिल चुकी है।


नक्शा विवाद पर अड़ियल रुख अपनाए हुए नेपाल ने बीते दिनों अपने सुर बदलते हुए विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच वार्ता को जरूरी बताया था। नेपाल ने कहा था कि उसने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए भारत के सामने बातचीत की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने इस पर समय से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 
विज्ञापन


ग्यावली ने 31 जुलाई को कहा था, हमने कई बार अपने भारतीय मित्रों से औपचारिक रूप से सीमा से संबंधित इन समस्याओं को सुलझाने के लिए कूटनीतिक बातचीत शुरू करने के लिए कहा। हमने इसके लिए संभावित तारीखों का भी सुझाव दिया लेकिन भारत की ओर से हमारे प्रस्ताव पर समय से जवाब नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें