फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में फिर टूटा प्रकृति का कहर: भारी बारिश और भूस्खलन से पांच की मौत, 28 लापता

Sun, 18 Jun 2023 10:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु
विज्ञापन
नेपाल में बाढ़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नेपाल में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि पूर्वी नेपाल में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 28 लोग लापता हो गए हैं। पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम से बीते 24 घंटे में तीन अलग-अलग जिलों में लोग लापता हुए हैं। 

विज्ञापन


हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में लगे 16 मजदूर लापता
बाढ़ से नेपाल का संखुवसाभा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। संखुवसाभा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 16 कामगार लापता हैं। बाढ़ में सात  घर भी बह गए हैं। एक मजदूर की लाश बरामद हुई है, जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं पंचथार जिले में बाढ़ में पांच लोगों के लापता होने की खबर है। बाढ़ में सड़कों के बह जाने के चलते विभिन्न इलाकों का संपर्क टूट गया है। भूस्खलन में एक मकान के बह जाने से नौ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Nepal: नागरिकता का मुद्दा फिर गरम, नए कानून के समर्थन और विरोध में जन प्रदर्शन
विज्ञापन


नेपाल पीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश 
तापलेजंग इलाके में भी चार लोगों के लापता होने की खबर है। दरअसल भूस्खलन के चलते एक घर तबाह हो गया, जिसमें चार लोग भी मलबे में दब गए हैं। लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मानसून में 12 लाख से ज्यादा लोग हो सकते हैं प्रभावित
नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बीते दिनों कहा था कि इस साल मानसून के चलते 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं। इनमें से मधेस प्रांत में ही चार लाख लोग और कोशी प्रांत में तीन लाख लोग प्रभावित होंगे। लुंबिनी प्रांत में दो लाख  और बागमती प्रांत में एक लाख लोग प्रभावित होंगे। बीते साल भी नेपाल में मानसून से 20 लाख लोग प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें