फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: नेपाल में बाढ़ के बाद 70 अमेरिकी नागरिक अभी भी लापता, 18 बचाए गए; त्रासदी पर क्या बोला विदेश विभाग?

Fri, 11 Sep 2026 09:51 AM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, वाशिंगटन

सार

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बाद करीब 70 अमेरिकी नागरिक अब भी लापता हैं। हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार 18 अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, तबाह हुई सड़कें और पुल, मलबे में दबे गांव और दुर्गम परिस्थितियां राहत एवं बचाव कार्य में बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।
विज्ञापन
नेपाल बाढ़ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बाद करीब 70 अमेरिकी नागरिक अब भी लापता हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि आपदा में सड़कें और पुल तबाह हो गए हैं, जबकि कई पूरे गांव भी मलबे में दब गए हैं। विदेश विभाग के मुताबिक, गुरुवार दोपहर तक 18 अमेरिकी नागरिक सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुके हैं। विभाग ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


परिवारों के संपर्क में अधिकारी
अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि काठमांडू में मौजूद अमेरिकी टीम नेपाल पहुंचे सभी प्रभावित परिवारों से मिल चुकी है। वहीं, वॉशिंगटन में तैनात अधिकारी अमेरिका में मौजूद परिवारों के साथ लगातार संपर्क में हैं।प्रवक्ता ने बताया कि राहत और बचाव दलों के लिए हालात बेहद मुश्किल हैं। आपदा में सड़कें, पुल और पूरे गांव नष्ट हो गए हैं। कई इलाकों का नक्शा ही बदल गया है। कुछ जगहों पर पहले जहां लोग रहते थे, वहां अब कई फीट तक मिट्टी और चट्टानों का मलबा जमा है।

राहत अभियान में भी परेशानी
आपदा के कारण हेलीकॉप्टर से चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान में भी मुश्किलें आ रही हैं। पायलटों को संकरी घाटियों से उड़ान भरनी पड़ रही है। कई जगह सड़कें और नदियों के किनारे मौजूद पुराने निशान तक गायब हो चुके हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में हवा कम होने के कारण बचाव अभियान बेहद खतरनाक हो गए हैं। कुछ जगहों पर इन अभियानों को करना संभव भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  चार्ली किर्क की पहली बरसी: यूएस में राष्ट्रपति के करीबी को श्रद्धांजलि, ट्रंप क्या बोले? 2025 में हुई थी हत्या

अमेरिका ने पहले दिन ही मदद की पेशकश की थी
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिका ने आपदा के पहले ही दिन नेपाल को खोज और बचाव अभियान में मदद की पेशकश की थी। हालांकि, नेपाल सरकार ने शुरुआती तौर पर इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। नेपाल ने कहा था कि उसकी अपनी एजेंसियां बचाव अभियान संभाल सकती हैं। बाद में अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच नेपाल ने कुछ विदेशी टीमों को विशेष बचाव कार्यों के लिए देश में आने की अनुमति दी। इन टीमों ने खास तौर पर हाइड्रोपावर सुरंगों में बचाव अभियान में मदद की।

करीब 5,100 लोग अब भी लापता
अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि इस आपदा का असर बहुत बड़े इलाके में हुआ है। करीब 5,100 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। विदेश विभाग ने कहा कि राहत और बचाव अभियान तेजी से बदल रहे हालात के बीच जारी है। अमेरिकी अधिकारी जमीन पर स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और परिस्थितियों के अनुसार अपने अभियान में बदलाव कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जीनिया में नेपाल की बाढ़ से प्रभावित लोगों श्रद्धांजलि दी गई
नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए वर्जीनिया के साउथ राइडिंग में कैंडललाइट श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय समुदाय के सदस्य बाढ़ पीड़ितों के परिजनों के साथ इस सभा में शामिल हुए। इस शोक सभा में  कांग्रेसमैन सुहास सुब्रमण्यम भी प्रभावित परिवारों के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें