भारत ने भेजी राहत सामग्री
भारत ने भूकंप प्रभावित नेपाल को रविवार को दवाएं तथा अन्य राहत सामग्री भेजी। भारत ने भारतीय वायुसेना के सैन्य परिवहन विमान से ये राहत समग्री भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा कि नेपाल के भूकंप प्रभावित इलाकों के लिए आपात राहत सहयोग मुहैया करा रहे हैं। पहले कदम उठाने वाले देश के तौर पर भारत दवाएं और राहत सामग्री भेज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पड़ोसी पहले नीति पर काम कर रहे हैं। राहत सामग्री की खेप नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाली अधिकारियों को सौंपी।