कोवाक्सीन को नेपाल में सशर्त मंजूरी
- फोटो : पीटीआई
भारत के स्वदेशी टीके कोवाक्सिन के इस्तेमाल के लिए नेपाल की राष्ट्रीय दवा नियामक प्राधिकरण ने शुक्रवार को आपात इस्तेमाल की सशर्त मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही नेपाल दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया है जिसने भारत बायोटेक के इस टीके को अपनी मंजूरी दी है।
कोवाक्सीन, भारत में 26 हजार लोगों पर अंतिम चरण के ट्रायल में 81 फीसदी प्रभावी रही है। भारत और जिम्बाब्वे पहले ही इस टीके को लगाने की अनुमति दे चुके हैं। नेपाल को भारत ने 10 लाख खुराक उपहार में दी हैं। इसके साथ ही वह अब अन्य 20 लाख कोविशील्ड टीके का इंतजार कर रहा है।