फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत, आठ घायल

Tue, 10 Feb 2026 08:37 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही एक बस तमकोशी नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर समेत आठ लोग घायल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के मध्य हिस्से (सेंट्रल नेपाल) में मंगलवार को एक दुखद घटना घटी। यहां यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर सीधे नदी में जा गिरी। स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है कि इस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा, आठ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे हुआ हादसा
'द काठमांडू पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। बस नेपाल की राजधानी काठमांडू से ओखलढुंगा की तरफ जा रही थी। जब बस बागमती प्रांत के रामेछाप म्युनिसिपैलिटी (नगरपालिका) इलाके में पहुंची, तो वह अचानक बेकाबू हो गई। इसके बाद बस सीधे नीचे बह रही तमकोशी नदी में जा गिरी।

दस मृतकों की पहचान हुई
'द हिमालयन टाइम्स' ने मंथाली हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केशव सिंह धामी के हवाले से मृतकों की जानकारी दी है। डॉ. धामी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले 12 यात्रियों में से दस की पहचान कर ली गई है। बाकी शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रूस का अमेरिका पर आरोप: तेल की खरीद रोकने के लिए भारत पर बनाया दबाव, उर्जा आपूर्ति पर नियंत्रण चाहता है US

ड्राइवर भी हुआ घायल
घटना को लेकर रामेछाप की पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में बस का ड्राइवर भी घायल हुआ है। उसे मिलाकर कुल आठ लोग जख्मी हैं। फिलहाल पुलिस यह मामले की जांच कर रही है कि हादसे का मुख्य कारण क्या था? पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


जैसे ही बस नदी में गिरी, हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत बचाव काम शुरू किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी और रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। सभी ने मिलकर घायलों को नदी से बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके। फिलहाल घायलों की हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें