नेपाल में हुए विमान हादसे में मारे गए 18 मृतकों में से 17 के शव शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए। बचा हुआ एक शव यमन के नागरिक अरेफ रेडा का है। पुलिस उप महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की के अनुसार, अरेफ रेडा के शव को छोड़कर सभी शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। शुक्रवार तक ज्यादातर शवों की पहचान हो गई थी। हालांकि, बुरी तरह जले हुए शवों की पहचान करने में दिक्कतें आ रही थीं।
सौर्य एयरलाइंस का विमान त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पोखरा जाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें आग लग गई थी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। इसमें से अब तक 17 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बचा हुआ एक शव यमन के नागरिक अरेफ रेडा का है। पुलिस उप महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की के अनुसार, अरेफ रेडा के शव को छोड़कर सभी शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। शुक्रवार तक ज्यादातर शवों की पहचान की गई लेकिन बुरी तरह जले हुए शवों की पहचान करने में दिक्कतें आ रही थीं।
उड़ान भरने के दौरान हुआ हादसा
सौर्य एयरलाइंस के सीआरजे-200 विमान ने बुधवार को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। लेकिन थोड़ी ही देर में इसमें आग लग गई। विमान में चालक दल के दो सदस्यों, एयरलाइन के तकनीकी कर्मचारियों और एक बच्चे व उसकी मां सहित 19 लोग सवार थे।
हादसे की जांच के लिए समिति का गठन
इस दुर्घटना की जांच के लिए एक पांच सदस्यीय आयोग का बनाया गया है। आयोग का नेतृत्व नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के पूर्व महानिदेशक रतीश चंद्र लाल सुमन करेंगे। भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आयोग को 45 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें देने का काम सौंपा गया है।
वर्ष 2023 में भी हुआ था नेपाल में बड़ा विमान हादसा
बीते साल भी नेपाल ने एक विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2023 में यति एयरलाइंस का विमान नेपाल में हादसे का शिकार हो गया था। यति एयरलाइंस के हादसे में जान गंवाने वालों में पांच भारतीय भी शामिल थे। जांच में पता चला था कि यति एयरलाइंस का हादसा पायलट की गलती से हुआ था, जब विमान के पायलट ने गलती से पावर कट कर दिया था, जिससे विमान हादसे का शिकार हो गया।