फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल के बीरगंज जिले में हैजा फैला, तीन की मौत और 300 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Thu, 28 Aug 2025 01:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरगंज

सार

नेपाल में मानसून के मौसम में पानी और खाने संबंधी जनित बीमारियां बहुत फैलती हैं। इनमें हैजा भी प्रमुख है। हर साल हजारों लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं।
विज्ञापन
नेपाल के बीरगंज में फैला हैजा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के बीरगंज जिले में हैजा फैल गया है। बीते हफ्ते से जिले में हैजा के कई मामले सामने आए हैं और स्थिति इस कदर खराब है कि तीन लोगों की हैजा से मौत हो गई है और 300 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। नेपाल का बीरगंज जिला सीमावर्ती इलाका है और लंबे समय से सूखे की चपेट में है। हैजा फैलने की वजह भी सूखे को माना जा रहा है। 
विज्ञापन


नेपाल में मानसून के मौसम में फैलती हैं बीमारियां
बीरगंज जिले के नारायणी अस्पताल के डॉक्टर उदय नारायण सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार से हैजा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लोग डायरिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। कई मरीजों की जांच में उन्हें कोलेरा का संक्रमण मिला है। कोलेरा से ही हैजा की बीमारी होती है। नारायणी अस्पताल में ही कई वार्ड हैजा के मरीजों से भरे हैं। नेपाल में मानसून के मौसम में पानी और खाने संबंधी जनित बीमारियां बहुत फैलती हैं। इनमें हैजा भी प्रमुख है। हर साल हजारों लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी हैजा को एक वैश्विक संकट मानता है। 

ये भी पढ़ें- US: 'भारत पर परमाणु हमला करो, ट्रंप को मार डालो', मिनियापोलिस के शूटर की बंदूकों पर लिखे थे डराने वाले संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


हैजा से हो सकती है मौत
हैजा एक संक्रमणकारी बीमारी है, जिससे संक्रमित मरीजों में उल्टी, दस्त की समस्या होती है, जिससे मरीज के शरीर में पानी की कमी हो जाती है और अगर मरीज को तुरंत इलाज न मिले तो कुछ ही घंटे में मरीज की मौत भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बीरगंज में जो हैजा फैला है, उससे पहले साल 2009 में नेपाल के जाजरकोट जिले में भी ऐसे ही हालात थे। जाजरकोट में भी हैजा से कई लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें