फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: भारत से आने वालों की एंट्री पर नेपाल का बड़ा फैसला, चार भारतीयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अलर्ट

Tue, 09 Aug 2022 08:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

पश्चिमी नेपाल के बैताडी जिले के झूलाघाट सीमा बिंदु के रास्ते चार भारतीय पड़ोसी देश में दाखिल हुए थे। बैताडी के स्वास्थ्य कार्यालय में सूचना अधिकारी बिपिन लेखक ने बाताया कि चार भारतीय नागरिकों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया और उन्हें भारत लौटने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
frontline workers in Nepal got COVID-19 Vaccine - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच नेपाल ने भारत से आने वाले संक्रमितों के देश में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। दरअसल, मंगलवार को बैताडी जिले से प्रवेश करने वाले चार भारतीयों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद सभी को वापस भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पश्चिमी नेपाल के बैताडी जिले के झूलाघाट सीमा बिंदु के रास्ते चार भारतीय पड़ोसी देश में दाखिल हुए थे। बैताडी के स्वास्थ्य कार्यालय में सूचना अधिकारी बिपिन लेखक ने बाताया कि चार भारतीय नागरिकों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया और उन्हें भारत लौटने के लिए कहा गया। लेखक ने कहा, "हमने भारतीयों को कोविड-19 टेस्ट तेज कर दिया है।"
 
उन्होंने कहा कि भारत से लौटे कई नेपाली नागरिकों को कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने संक्रमण में उछाल के कारण संक्रमित भारतीय पर्यटकों का नेपाल में प्रवेश रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


बैताडी जिला पड़ोसी भारत के साथ सीमा साझा करता है, इसलिए यह हाई रिस्क में है। वर्तमान में बैताड़ी में कोरोना के 31 एक्टिव मामले हैं। तीन सप्ताह पहले इस जिले में एक भी मामला सामने नहीं आया था। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 12,751 नए मामले सामने आने के बाद भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,74,650 हो गई है।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, नेपाल में वर्तमान में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है, मंगलवार को देशभर में 1,090 नए मामले दर्ज किए गए। 

पिछले छह महीनों में यह एक दिन में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी है। वायरस से एक दिन में दो मौतें दर्ज की गईं। नेपल में वर्तमान में कोविड-19 के 5874 एक्टिव मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें