पूर्वी नेपाल के सुनसरी जिले में शनिवार देर रात एंबुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इसमें एंबुलेंस का ड्राइवर भी शामिल है। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
दुर्घटना कोशी गाउपालिका स्थित हरिपुर में पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर शनिवार रात करीब 12.30 बजे हुई। सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को छोड़कर हादसे में मारे गए पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो विराटनगर से शिव माया राई के शव को लेकर गाइघाट जा रहे थे।
माया का उदयपुर जिले में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान राजेश दनुवार, दुर्गाधन राई, टेकेंद्र राई, तुला बहादुर राई, मुकेश राई और दिनेश राई के रूप में हुई है।