फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो अमेरिका में अक्तूबर तक पौने दो लाख हो जाएगी कोरोना से मरने वालों की संख्या

Thu, 25 Jun 2020 02:41 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका शीर्ष पर है। यहां 24 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और करीब-करीब एक लाख 24 हजार लोगों जान जा चुकी है। ऐसे में एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों की यह संख्या अक्तूबर महीने तक पौने दो लाख के करीब पहुंच सकती है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में जब तक सभी लोगों को मास्क पहनने की आदत पड़ेगी तब तक वहां करीब एक लाख अस्सी हजार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी होगी। वाशिंगटन विश्वविद्यालय के हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन संस्थान (आईएचएमई) की ओर से जताए गए ताजा अनुमान के मुताबिक, यदि अमेरिका में स्थिति ऐसी ही रहीं और कुछ भी नहीं बदला तो 1 अक्तूबर तक कोरोना से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 179,106 हो सकती है।

परंतु यदि 95 फीसदी अमेरिकी लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की आदत बना लें तो मौतों की यह संख्या घटकर 146,000 रह सकती है। बता दें कि आईएचएमई ने 15 जून को प्रकाशित अपने पिछले पूर्वानुमान में 1 अक्टूबर 2020 तक 201,129 लोगों की मौत होने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


आईएचएमई के निदेशक क्रिस्टोफर मरे ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया और अन्य राज्यों में पिछले कई हफ्तों से कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है, लेकिन मौतें अभी भी उसी दर से नहीं बढ़ रही हैं, परंतु हमारी एक प्रवृत्ति सबकुछ बदल सकती है।

मरे ने कहा कि अमेरिका को भले ही खोला जा रहा हो, परंतु इस बात में कोई शक नहीं कि यूनाइटेड स्टेट्स अब भी महामारी से जूझ रहा है। कोरोना के मामले अगस्त के अंत में बढ़ते हैं तो सितंबर माह में इनमें और भी ज्यादा तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि मास्क पहनने से कोरोना के प्रसार को 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

साथ ही जो लोग मास्क पहनने से इनकार कर रहे हैं, वह अपने साथ अपने परिवार, दोस्त, शुभचिंतकों और समुदाय के लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों की 12 जून की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 74 फीसदी अमेरिकियों का कहना है कि वह अक्सर या हमेशा मास्क पहनते हैं। यह संख्या न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स में 90 फीसदी है।

मरे ने कहा कि अब बुजुर्गों की अपेक्षा युवाओं के कोरोना संक्रमित होने के मामले बढ़ रहे हैं। युवाओं की मृत्युदर कम है। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों में यह देखना होगा कि कोरोना का प्रसार किस दिशा में कितनी गति से होता है, हो सकता है कि एक बड़ी आबादी इसकी चपेट में आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें