फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक रेल मंत्री शेख रशीद बोले, नवाज शरीफ को जेल में दिया जाना चाहिए मुकेश के गीतों का संग्रह

Sat, 14 Sep 2019 09:34 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नवाज शरीफ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने शनिवार को कहा कि सरकार को यहां कोट लखपत जेल में सात साल की सजा काट रहे पूर्व अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एक टेप रिकॉर्डर तथा महान भारतीय पार्श्व गायक मुकेश के गीतों का एक संग्रह मुहैया कराना चाहिए।

विज्ञापन


शरीफ (69) को हाई प्रोफाइल पनामा पेपर्स मामले में शीर्ष अदालत के 28 जुलाई 2017 के आदेश के मद्देनजर अल अजीजिया स्टील मिल्स मामले में दोषी ठहराया गया था और सात साल की सजा सुनाई गई थी। वह 24 दिसंबर 2018 से जेल में बंद हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जुलाई में अमेरिका यात्रा के दौरान पाकिस्तानी समुदाय की एक सभा में कहा था कि वह स्वदेश लौटने पर यह सुनिश्चित करेंगे कि शरीफ को कोट लखपत जेल में एयर कंडिशनर या टीवी उपलब्ध नहीं कराया जाए ।
विज्ञापन


रशीद ने शरीफ को एयर कंडिशनर मुहैया कराए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, मैं नवाज शरीफ या जेल में बंद किसी अन्य नेता की एयर कंडीशनिंग सुविधा वापस लेने के खिलाफ नहीं हूं, बल्कि मैं उन्हें और अन्य लोगों को मुकेश के गानों के साथ टेप रिकॉर्डर उपलब्ध कराने के पक्ष में हूं। दरअसल तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे शरीफ के करीबी लोगों के अनुसार उन्हें क्लासिक बॉलीवुड गीत पसंद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें