हिलेरी क्लिंटन के सबसे छोटे भाई टोनी रोधम की शुक्रवार रात मौत हो गई। अमेरिकी की पूर्व सीनेटर, पूर्व प्रथम महिला और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकीं क्लिंटन ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। क्लिंटन ने अपने भाई को दयालु और हंसमुख बताते हुए कहा, उसके ठहाकों से सब गूंज उठता था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि टोनी की मौत का कारण क्या था। टोनी के परिवार में पत्नी मेगन और तीन बच्चे जैक, सिमोन और फियोना हैं।