फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawaz Sharif: लंदन से पाकिस्तान लौट सकते हैं नवाज शरीफ, अगले आम चुनावों में करेंगे पार्टी का नेतृत्व

Sun, 13 Nov 2022 05:15 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, इस्लामाबाद

सार

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले आम चुनाव से पहले नवाज की पाकिस्तान मुस्लिम लीग का नेतृत्व करने के लिए पाकिस्तान लौटने की संभावना है। 
विज्ञापन
नवाज शरीफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में इमरान खान खूब जोर-शोर से सरकार के विरोध में मार्च निकाल रहे हैं। उनका सीधा लक्ष्य अगले आम चुनाव हैं। वहीं खबर है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंदन से दिसंबर में पाकिस्तान लौट सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले आम चुनाव से पहले नवाज की पाकिस्तान मुस्लिम लीग का नेतृत्व करने के लिए पाकिस्तान लौटने की संभावना है। 

विज्ञापन


ब्रिटेन से बागडोर पार्टी संभाल रहे नवाज शरीफ
नवाज शरीफ को इलाज के लिए 2019 में लाहौर उच्च न्यायालय ने विदेश जाने की अनुमति दी थी। तब से वह वह तब से ब्रिटेन में हैं और वहीं बैठकर अपनी पार्टी की बागडोर संभाल रहे हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक अगर सबकुछ ठीक रहा तो नवाज शरीफ अगले महीने पार्टी की बागडोर संभालने के लिए वापस आ जाएंगे। 

वहीं पीएमएल-एन के मुखिया नवाज की मांग तब से हो रही थी जब उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ इस साल अप्रैल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। पार्टी के अंदरूनी सूत्र ने कहा कि पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज अपने करीबी परिवार के सदस्यों के साथ परामर्श से अपना निर्णय लेते हैं। 
विज्ञापन


कब आएंगे कोई तारीख नहीं दी
रिपोर्ट के मुताबिक, उनके आने कोई तारीख देना जोखिम भरा हो सकता है। वहीं मिस्र में जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ अपने बड़े भाई से मिलने लंदन गए थे, इसके कुछ दिन के बाद ही उनके आने की खबर सामने आई है। अप्रैल में प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह लंदन की तीसरी ऐसी यात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें