फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान कोर्ट ने नवाज शरीफ को इलाज के लिए दी जमानत

Tue, 26 Mar 2019 09:00 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
Nawaz Sharif - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को राहत देते हुए, मंगलवार को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री को चिकित्सकीय आधार पर छह सप्ताह की जमानत दी है। 69 वर्षीय शरीफ, अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में पिछले साल दिसंबर से लाहौर की कोट लखपत जेल में 7 साल कैद की सजा काट रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के एक फैसले के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में एक अपील दायर की थी। न्यायालय ने 25 फरवरी को चिकित्सा के आधार पर उनकी जमानत की अपील को खारिज कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया कि इस अवधि के दौरान नवाज देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें