फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज की हालत गंभीर, बेटी मरियम को मिलने की इजाजत नहीं, बेटे ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 24 Oct 2019 12:47 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नवाज शरीफ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत गुरुवार सुबह गंभीर हो गई। जबकि बुधवार को उनकी हालत में सुधार बताया गया था। वहीं नवाज शरीफ की बेटी मरियम को उनके पिता से मिलने की इजाजत भी नहीं दी गई।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, इस बारे में प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि नवाज को अच्छा इलाज दिया जा रहा है। बता दें कि नवाज को चौधरी शक्कर मिल मामले में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया है। इस मामले में उन्हें सात साल जेल की सजा सुनाई गई है।

बेटी मरियम भी जेल में बंद, नहीं मिली मिलने की इजाजत
नवाज शरीफ की बेटी मरियम भी कोट लखपत जेल में बंद हैं। बुधवार को उन्हें पेशी के लिए कोर्ट में पेश किया गया था। यहां उन्होंने अफसरों से गुजारिश की थी कि वह अपने पिता को देखना चाहती हैं। हालांकि अफसरों ने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर इसकी मंजूरी देने से इनकार कर दिया। बाद में मरियम को वापस जेल भेज दिया गया। खुद मरियम भी बीमार हैं।
विज्ञापन


इससे पहले नवाज के बेटे हुसैन नवाज ने बुधवार को आरोप लगाया था कि उनके पिता को जेल में जहर दिया जा रहा है। नवाज भ्रष्टाचार के मामलों में लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद हैं।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हुसैन ने आरोप लगाया कि उनके पिता नवाज के शरीर से प्लेटलेट्स में कमी होने का कारण जहर देना भी हो सकता है। लंदन में रह रहे हुसैन ने पिता के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया। हुसैन ने ट्वीट किया, ‘जहर के लक्षण हैं।'

अगर मेरे पिता को कुछ होता है, तो आप जानते हो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? पीएमएल (एन) अध्यक्ष और नवाज के छोटे भाई शाहबाज शरीफ ने मंगलवार को नवाज से मुलाकात करने के बाद ट्वीट किया था, ‘मैंने आज अपने भाई से मुलाकात की। मुझे उनकी तेजी से बिगड़ती हालत की बहुत चिंता हो रही है। सरकार को उदासीनता छोड़ उनके स्वास्थ्य को देखना चाहिए। मैं पूरे देश से मियां साहिब के लिए दुआ करने की अपील करता हूं।’

बताते चलें कि मंगलवार को मेडिकल रिपोर्ट में नवाज के शरीर से प्लेटलेट्स काउंट 16,000 से गिरकर 2,000 की नाजुक स्थिति तक चला गया था। सोमवार रात जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो मेडिकल बोर्ड के सदस्यों को उन्हें बचाने के लिए तत्काल उनके शरीर में प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ी। कोट लखपत जेल से अस्पताल भेजे जाने के बाद से डॉक्टरों की एक टीम नवाज की सेहत पर नजर रख रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें