फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना हवाईअड्डा शिबपुर का आईएनएस कुहासा के नाम से शुरू होगा संचालन

Fri, 18 Jan 2019 02:18 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, पोर्ट ब्लेयर
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) की संचालनात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए नौसेना हवाईअड्डा शिबपुर का संचालन शुरू होगा। इसका नाम आईएनएस कुहासा रखा गया है।

विज्ञापन


मुख्यालय एएनसी द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा 24 जनवरी को एनएएस शिबपुर का संचालन शुरू करेंगे। इसमें  बताया गया है कि व्हाइट बेलीड सी ईगल के नाम पर आईएनएस कुहासा का नाम रखा गया है। अंडमान और निकोबार में यह शिकार करने वाला सबसे बड़ा पक्षी है। 

एनएएस शिबपुर को उत्तर अंडमान में निगरानी के लिए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग एयर बेस (एफओएबी) के रूप में स्थापित किया गया था। द्वीप के सुदूर उत्तर हिस्से में स्थित यह वायु सेना अड्डा ना केवल द्वीप की सुरक्षा के लिए बल्कि समग्र विकास के लिए भी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें