फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hezbollah: सफीदीन हो सकता है हिजबुल्ला का अगला मुखिया ; नसरल्ला के चचेरे भाई को लेकर सबसे ज्यादा संभावनाएं

Sun, 29 Sep 2024 05:21 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने लेबनान पर हवाई हमलों को लेकर अपनी चिंताओं को दोहराते हुए कहा कि कूटनीति का रास्ता कठिन लग सकता है लेकिन आगे बढ़ने का यही सबसे अच्छा रास्ता है।
विज्ञापन
हसन नसरल्ला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिजबुल्ला के सूत्रों ने बताया है कि नसरल्ला के चचेरे भाई हाशेम सफीदीन को संगठन की कमान मिल सकती है। सफीदीन अभी हिजबुल्ला के राजनीतिक मामलों की देखरेख करता है। उसके संभावित उत्तराधिकारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि, सफीदीन एक विवादास्पद व्यक्ति है, जिसे 2017 में अमेरिकी विदेश मंत्रालय आतंकवादी घोषित कर चुका है। उधर, अमेरिका ने हवाई हमलों पर चिंता जताई है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने लेबनान पर हवाई हमलों को लेकर अपनी चिंताओं को दोहराते हुए कहा कि कूटनीति का रास्ता कठिन लग सकता है लेकिन आगे बढ़ने का यही सबसे अच्छा रास्ता है। उन्होंने कहा, मध्य पूर्व और विश्व अभी एक अनिश्चित क्षण का सामना कर रहे हैं। आने वाले दिनों में सभी पक्ष जो चुनाव करेंगे, उससे यह तय होगा कि यह क्षेत्र किस रास्ते पर जाएगा।  

इस्राइली सेना ने तैनात किए अतिरिक्त रिजर्व सैनिक
इस्राइली सेना ने कहा है कि वह लेबनान से तनाव के चलते अतिरिक्त रिजर्व सैनिक तैनात कर रही है। उसने रिजर्व सैनिकों की तीन बटालियनों को सक्रिय कर दिया है। इससे पूर्व हफ्ते की शुरुआत में 2 बटालियन संभावित जमीनी हमले के लिए भेजी गई थीं।
विज्ञापन

 

हसन नसरल्ला कौन था?
64 वर्षीय नसरल्ला के नेतृत्व में हिजबुल्ला ने इस्राइल के खिलाफ कई युद्ध लड़े। इसके साथ ही नसरल्ला ने पड़ोसी सीरिया में संघर्ष में भाग लिया, जिससे राष्ट्रपति बशर अल-असद के पक्ष में शक्ति संतुलन बनाने में मदद मिली। कहा जाता है कि नसरल्ला ने हिजबुल्ला को इस्राइल को और कट्टर दुश्मन बना दिया और ईरान में शिया मजहबी नेताओं और हमास जैसे फलस्तीनी समूहों के साथ गठबंधन को मजबूत किया।

नसरल्ला अपने लेबनानी शिया अनुयायियों के बीच काफी मशहूर था। अरब और इस्लामी दुनिया के लाखों लोगों द्वारा सम्मानित नसरल्ला को सैय्यद की उपाधि दी गई। अमेरिका और पश्चिम के अधिकांश देश उसे एक उग्रवादी के रूप में देखते थे। अपनी ताकत के बावजूद नसरल्ला इस्राइली खतरों के डर से ज्यादातर समय छिपकर ही रहा।

बाइडन ने नसरल्ला की मौत को न्याय का पैमाना बताया
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइली हमले में हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्ला के मारे जाने को उसके चार दशक के आतंक के शासन के खिलाफ न्याय का पैमाना बताया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें