फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा ने 'चंद्र मिशन' के लिए तैयार की अपनी टीम, भारतीय-अमेरिकी राजा चारी को भी चुना

Fri, 11 Dec 2020 07:44 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
भारतीय-अमेरिकी राजा चारी - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने साल 2024 में चांद पर इंसान भेजने के अपने मिशन के लिए 18 ऐस्ट्रोनॉटस की टीम को चुन लिया है। भारत के लिए खास बात यह है कि इस टीम में भारतीय-अमेरिकी मूल के ऐस्ट्रोनॉट राजा चारी को भी शामिल किया गया है। ये आर्टेमिस टीम इसके आगे दूसरे मिशन पर भी काम करेगी।  

विज्ञापन


उप-राष्ट्रपति माइक पेंस ने मिशन के लिए इस टीम का बुधवार को एलान किया। राजा चारी के पिता हैदराबाद, आंंध्र प्रदेश से अमेरिका शिफ्ट हुए थे। राजा चारी ऐस्ट्रोनॉट कॉर्प्स में साल 2017 में शामिल हुए थे। अमेरिका की एयरफोर्स में कर्नल राजा चारी ने एस्ट्रोनॉटिकल इंजिनियरिंग में बैचलर की डिग्री लेने के बाद एरोनॉटिक्स और एस्ट्रोनॉटिक्स में मास्टर की डिग्री भी प्राप्त की। अमेरिकी नेवल टेस्ट पायलट स्कूल ग्रेजुएट ने नासा में आने से पहले F-15E अपग्रेड और फिर F-35 डिवेलपमेंट प्रोग्राम में भी काम किया।

इस टीम के ऐस्ट्रोनॉट्स नासा को चांद के मिशन के लिए तैयार करेंगे। अगले साल 2021 से इसकी तैयारियां शुरू की जाएंगी। फिलहाल नासा एजेंसी के कमर्शल पार्टनर के साथ मिलकर ह्यूमन लैंडिंग सिस्टम पर काम किया जा रहा है। इस टीम में से एस्ट्रोनॉट्स का चुनाव किया जाएगा जो चांद मिशन पर भेजे जाएंगे। एस्ट्रोनॉट्स के लिए फ्लाइट असाइनमेंट्स का एलान कुछ समय बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें