फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से लड़ रहे चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करेगा मंगल ग्रह पर जाने वाला नासा का अगला रोवर

Thu, 18 Jun 2020 03:35 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, केप केनवरल (फ्लोरिडा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी का मंगल ग्रह पर जाने वाला अगला रोवर दुनियाभर में कोरोना वायरस से अग्रिम मोर्चे पर जंग लड़ रहे सभी चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करेगा।

विज्ञापन


प्रक्षेपण से एक महीने पहले अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को ‘पर्सेवेरेंस’ नाम के रोवर से स्मारक रूप में एक प्लेट जोड़ने का खुलासा किया। रोवर टीम ने इसे 'कोविड-19 पर्सेवेरेंस प्लेट' का नाम दिया है, जिसे पिछले कुछ महीनों में बनाया गया है।


काली और सफेद एलुमीनियम की सर्पिल आकार की यह प्लेट सबसे ऊपर लगाई गई है जो चिकित्सा समुदाय का एक प्रतीक है। कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मैट वालेस ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी प्रक्षेपण की तैयारियों के दौरान हमें सुरक्षित रखने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ‘इसने हमें प्रेरित किया। हम उम्मीद करते हैं कि इस प्लेट और इस मिशन के जरिए हम बदले में थोड़ा बहुत भी उन्हें प्रेरित कर पाएं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें