फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा का अलर्ट: 25 हजार एस्टेरॉयड धरती के पास, आधों का अब तक नहीं लगा सुराग; बना सकते हैं निशाना

सार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने धरती पर मंडरा रहे एक बड़े खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। नासा के मुताबिक पृथ्वी के आसपास करीब 25 हजार ऐसे एस्टेरॉयड मौजूद हैं, जिनमें से 60 फीसदी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ये मध्यम आकार के क्षुद्रग्रह इतने शक्तिशाली हैं कि किसी एक पूरे शहर को तबाह कर सकते हैं।
विज्ञापन
पृथ्वी के पास लगभग 25,000 एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) मंडरा रहे है - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेताया है कि पृथ्वी के पास लगभग 25,000 ऐसे एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) मंडरा रहे हैं। लेकिन इनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। चिंता की बात ये है कि ये किसी भी क्षेत्र को पूरी तरह खत्म कर समतल करने की ताकत रखते हैं। नासा में प्लैनेटरी डिफेंस (ग्रह रक्षा) की प्रमुख केली फास्ट ने अमेरिकी एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस में बोलते हुए कहा कि जो चीज मुझे रात में सोने नहीं देती, वह हैं वे एस्टेरॉयड जिनके बारे में हम जानते ही नहीं हैं।
विज्ञापन


केली के मुताबिक, वैज्ञानिक बहुत छोटे और बहुत बड़े पत्थरों को तो ट्रैक कर लेते हैं, लेकिन मध्यम आकार (लगभग 140 मीटर) वाले पत्थर अभी भी नजरों से ओझल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ये सिटी-किलर्स वैश्विक विनाश भले न करें, लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर भारी तबाही मचा सकते हैं। अनुमान है कि ऐसे 25,000 पत्थरों में से हम केवल 40 फीसदी को ही ढूंढ पाए हैं।

50 फीसदी से अधिक एस्टेरॉयड का स्थान अज्ञात
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की डॉ. नैन्सी चाबोट, जिन्होंने 2022 में नासा के डार्ट मिशन का नेतृत्व किया था, उन्होंने भी इस खतरे पर मुहर लगाई है। उनके अनुसार यह खोज अभी अधूरी है, हमें अभी भी 50 फीसदी से ज्यादा 140 मीटर वाले एस्टेरॉयड्स के ठिकाने का पता नहीं है।
विज्ञापन


एस्टेरॉयड को नष्ट करने की सक्रिय तकनीक तैयार नहीं
  • नासा ने कहा कि वर्तमान में हमारे पास किसी अचानक आने वाले एस्टेरॉयड को मोड़ने या नष्ट करने की सक्रिय तकनीक तैयार नहीं है।
  • इस रक्षा प्रणाली को तैयार रखने के लिए निवेश की भारी कमी है।
  • नैन्सी ने स्पष्ट किया कि हमारे पास जैसा कोई दूसरा स्पेसक्राफ्ट स्टैंडबाय पर नहीं रखा है, जिसे तुरंत लॉन्च किया जा सके।
  • क्षुद्रग्रह या एस्टेरॉयड सूर्य की परिक्रमा करने वाले 
विज्ञापन

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें