फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रूस में रहस्यमय तरीके से रातोंरात गायब हुआ 56 टन का पुल, सब हैरान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 07 Jun 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रूस में रातोंरात गायब हुआ पुल - फोटो : vk.com/kirap51

रूस के आर्कटिक क्षेत्र में स्थित एक 76 फीट लंबा, 56 टन का पुल रातोंरात गायब हो गया है। इस तस्वीर में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पुल के बीच का हिस्सा पूरी तरह से गायब हो गया है। गायब हिस्से का मलवा ना तो नदी में दिखाई दे रहा है और ना ही आसपास कहीं दिख रहा है। गायब पुल की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।



यहां के लोगों का कहना है कि पुल के बीच का हिस्सा चोरी हो गया है। जिसके बाद से पुलिस ने गायब हुए पुल की तलाश शुरू कर दी है। रूस के मरमंस्क में हुई इस घटना के बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। कहा जा रहा है कि ये पुल 16 मई को टूट गया था, जिसके बाद से यहां लोगों ने आना-जाना बंद कर दिया।

क्या कह रहे हैं लोग

गायब पुल की तस्वीर 26 मई को सामने आई। कुछ लोगों का कहना है कि पुल टूटने के बाद उसका हिस्सा बह गया है। वहीं किसी का कहना है कि पुल चोरी हो गया है। क्योंकि पानी का बहाव इतना तेज नहीं है, जिससे पुल बह गया हो। मेटल चुराने वालों ने पहले पुल को पानी में गिराया और फिर धीरे-धीरे उसे गायब कर दिया।



पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच में पुल के चोरी होने के दावे को खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जिसने पुल बनवाया है उसने ही इसे हटवाया भी होगा। फिलहाल पुलिस अभी भी जांच कर रही है। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next