फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार: आंग सांग सूकी के खिलाफ मुकदमे की होगी सुनवाई, आलोचकों ने कहा फर्जी हैं आरोप

Tue, 15 Jun 2021 02:11 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक

सार

  • अदालत में म्यांमार की नेता पर आंग सांग सूकी वॉकी टॉकी के गैरकानूनी आयात से लेकर प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून के उल्लंघन तक के आरोप हैं।
विज्ञापन
आंग सान सू की - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार में सत्ता से बेदखल की गई नेता आंग सांग सूकी के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई होगी। इसे लेकर मानवाधिकार निगरानी समूह ने कहा है कि नेपीता की विशेष अदालत में जिन आरोपों की सुनवाई होगी वे फर्जी और राजनीति से प्रेरित हैं।

विज्ञापन


सैन्य शासन की मंशा सूकी की जीत को अवैध करार देना और उन्हें सत्ता की दौड़ में फिर से शामिल करने से रोकना है। अदालत में म्यांमार की नेता पर आंग सांग सूकी वॉकी टॉकी के गैरकानूनी आयात से लेकर प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून के उल्लंघन तक के आरोप हैं।

ह्यूमन राइट्स वॉच के एशिया क्षेत्र के उप निदेशक फिल रॉबर्टसन ने कहा कि इस मुकदमे का मकसद सूकी और उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी को एक ताकत के तौर पर बेअसर करना है ताकि वे भविष्य में सैन्य शासन को चुनौती न दे सकें।
विज्ञापन


उन पर ऐसी सूचना के प्रसार का भी आरोप है जिससे अशांति फैल सकती थी। रॉबर्टसन ने कहा कि सभी आरोपों को खारिज किया जाना चाहिए और सूकी की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें