फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार: सैन्य शासन ने प्रदर्शनों को शांत कराने के लिए रिहा किए सैकड़ों कैद प्रदर्शनकारी

Thu, 25 Mar 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, यंगून

सार

  • दंड संहिता की धारा 505(ए) के तहत आरोप लगाए जाएंगे जिसमें तीन साल तक कैद का प्रावधान
  • म्यांमार के सैन्य शासन ने प्रदर्शनों को शांत कराने के लिए 628 लोगों को किया रिहा
विज्ञापन
कैदी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार के सैन्य शासन ने प्रदर्शनों को शांत कराने के लिए नरमी का पहला संकेत दिया है। उसने सैन्य तख्तापलट के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों कैद प्रदर्शनकारियों को बुधवार को रिहा कर दिया। यंगून की इनसिन जेल के बाहर रिहा किए गए प्रदर्शनकारियों से भरी बसों को देखा गया जिनमें अधिकतर युवा थे और वे खुश दिखाई दिए।

विज्ञापन


देश के सरकारी टीवी के मुताबिक, रिहा हुए प्रदर्शनकारियों में से कुछ ने तीन उंगलियों का चिन्ह भी दिखाया जो सैन्य शासन के खिलाफ विरोध का प्रतीक बन गया है। अधिकारियों की नजर में आने से बचने के लिए एक महिला वकील ने पहचान गोपनीय रखते हुए बताया कि जिन लोगों को रिहा किया गया है उन्हें तीन मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि अब प्रदर्शनों की वजह से गिरफ्तार सिर्फ 55 लोग जेल में हैं और संभवत: उनके खिलाफ दंड संहिता की धारा 505(ए) के तहत आरोप लगाए जाएंगे जिसमें तीन साल तक कैद का प्रावधान है। म्यांमार असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स (एमएएपीपी) ने तख्तापलट के बाद कार्रवाई में 275 लोगों के अब तक मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


नई रणनीति : घर में रहकर विरोध जताएं
इस बीच, बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने नई रणनीति अपनाई और उन्होंने शांतिपूर्ण हड़ताल के तहत लोगों से अपने घरों में ही रहने और कारोबारी प्रतिष्ठानों को दिन में बंद रखने की अपील की। हड़ताल के असर का आकलन करना मुश्किल है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा विभिन्न शहरों एवं कस्बों की जारी तस्वीर में सड़कें खाली दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें