फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Myanmar court: जापानी पत्रकार को दस साल की कैद, म्यांमार की अदालत ने सुनाई सजा

Thu, 06 Oct 2022 11:08 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नाएप्यीडॉ

सार

पत्रकार सरकार विरोधी प्रदर्शनों का वीडियो बनाने का दोषी पाया गया है। जापान के एक राजनयिक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैन्य शासित म्यांमार की अदालत ने जापान के एक पत्रकार को 10 साल की सजा सुनाई है। पत्रकार सरकार विरोधी प्रदर्शनों का वीडियो बनाने का दोषी पाया गया है। जापान के एक राजनयिक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जापानी दूतावास के मिशन के उप-प्रमुख तेत्सुओ कितादा ने कहा कि तोरू कुबोता को बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन कानून का उल्लंघन करने के जुर्म में सात साल और उकसावे के अपराध में तीन साल की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन कानून में झूठी या उकसावे वाली सूचनाओं के प्रसार से जुड़ा अपराध शामिल है। वहीं, उकसावे से संबंधित कानून में वे सभी अपराध आते हैं, जो अशांति पैदा कर सकते हैं। देश के सबसे बड़े शहर यांगून में सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने 30 जुलाई 2022 को कुबोता को तख्तापलट के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों की तस्वीरें और वीडियो लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें