फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Myanmar: म्यांमार की आंग सू की को मिला क्षमादान, 33 साल की कैद की सुनाई गई थी सजा

Tue, 01 Aug 2023 12:51 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यांगून

सार

म्यांमार में 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से जेल में बंद नेता आंग सान सू की को माफी दे दी गई है।
विज्ञापन
आंग सान सू की - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार में 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से जेल में बंद नेता आंग सान सू की को माफी दे दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार की पूर्व नेता आंग सान सू की को उन 19 अपराधों में से पांच में माफ कर दिया गया है, जिसके लिए उन्हें दोषी ठहराया गया था और जिनमें कुल 33 साल की जेल हुई थी।

विज्ञापन


आंग सान सू की को हुई 33 साल की जेल
म्यांमार की सेना ने देश की चुनी हुईं नेता आंग सान सू की और अन्य वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। 78 वर्षीय सू की को विभिन्न मामलों में 33 साल जेल की सजा सुनाई गई। एक फरवरी 2021 को सेना ने तख्तापलट कर देश में एक साल के लिए आपातकाल लागू किया था। बाद में इस आपातकाल को बढाया गया और इस आपातकाल को चौथी बार फिर से छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें