फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार : गिरफ्तारी के बाद पहली बार निजी रूप से कोर्ट आईं आंग सान सू की

Tue, 25 May 2021 02:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बैंकॉक

सार

  • नेता आंग सान सू की की वकील मिन मिन सो ने बताया कि सू की का म्यांमार के लोगों को संदेश है कि उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी उनके साथ खड़ी है
विज्ञापन
आंग सान सू की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद हिरासत में ली गई म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की पहली बार सोमवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत के समक्ष पेश हुईं। उनके वकीलों में से एक मिन मिन सो ने मीडिया को फोन करके बताया कि सू की राजधानी नेपीता की नगर परिषद इमारत में स्थापित विशेष अदालत में पेश हुईं और इससे पहले अपने वकीलों से भी मिलीं।

विज्ञापन


वकील राष्ट्रपति विन मिंट से भी मिले जिनकी सरकार में सूकी स्टेट काउंसलर थीं। वह भी उन्हीं आरोपों का सामना कर रहे हैं जिनका सामना सूकी कर रही हैं। सूकी कई आपराधिक मामलों का सामना कर रही हैं लेकिन पूर्व में उन्हें वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अदालत में पेश किया जाता था और उन्हें किसी वकील से भी मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

मिन मिन सो ने कहा, उनकी पार्टी लोगों के साथ खड़ी है और सबकी बेहतरी की कामना करती है
वकील मिन मिन सो ने बताया कि सूकी का म्यांमार के लोगों को संदेश है कि उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी उनके साथ खड़ी है। वकील मिन मिन सो ने अदालत में सुनवाई के बाद कहा, सूकी ने मुख्य बात यह कही कि वे हमेशा सभी लोगों की अच्छी सेहत और बेहतरी की कामना करती हैं। उन्होंने बताया कि सूकी तरोताजा, स्वस्थ और आत्मविश्वास से लबरेज दिख रही थीं।
विज्ञापन


सूकी पर लगे आरोप
आंग सान सूकी पर दो मामले कोविड-19 के मद्देनजर 2020 के चुनाव प्रचार में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून का उल्लंघन करने के हैं। इसके अलावा उन पर गैर कानूनी तरीके से वाकी-टॉकी का आयात अपने अंगरक्षकों के लिए करने, बिना लाइसेंस रेडियो का इस्तेमाल करने और ऐसी सूचना फैलाने के आरोप है जिनकी वजह से लोगों में तनाव पैदा हो सकता था। उन पर सबसे गंभीर आरोप औपनिवेशिक कालीन गोपनीयता कानून को भंग करने का है जिसमें उन्हें 14 साल कैद हो सकती है लेकिन इस मामले की सुनवाई दूसरी अदालत कर रही है।

तख्तापलट विरोधियों से संघर्ष में मारे गए 13 सुरक्षाकर्मी
म्यांमार के सैन्य शासन का विरोध करने वालों के साथ संघर्ष में सुरक्षा बलों के 13 सदस्यों की मृत्यु हो गई है। एशिया निक्केई ने म्यांमार मीडिया के हवाले से कहा कि पीपुल्स डिफेंस फोर्स ने रविवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष किया। फरवरी के तख्तापलट के बाद गठित पीपुल्स डिफेंस फोर्स, चार जातीय सशस्त्र समूहों का गठबंधन है जो तख्तापलट के खिलाफ भी हैं। वे सुरक्षा बलों पर हमले कर रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें