फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sergio Gor: 'मेरा सबसे बड़ा सम्मान', भारत में राजदूत बनने पर गोर ने जताया ट्रंप का आभार; रूबियो ने कही यह बात

Sat, 23 Aug 2025 09:04 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सर्जियो गोर (38 वर्षीय) को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। सर्जियो गोर अभी व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति निजी कार्यालय के निदेशक पद पर तैनात हैं। वे दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के भी विशेष प्रतिनिधि होंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सर्जियो गोर। - फोटो : एक्स/@SergioGor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के राजदूत नियुक्त किए जाने पर व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति निजी कार्यालय के निदेशक सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना मेरा सबसे बड़ा सम्मान है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी सर्जियो गोर को बधाई दी।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सर्जियो गोर (38 वर्षीय) को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। सर्जियो गोर अभी व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति निजी कार्यालय के निदेशक पद पर तैनात हैं। वे दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के भी विशेष प्रतिनिधि होंगे। भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्ति पर सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया। 

गोर ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहुत आभारी हूं। उन्होंने मुझे भारत में अपना अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त करने में जो भरोसा जताया है,उसके लिए उनका विशेष धन्यवाद। इस प्रशासन के महान कार्यों के माध्यम से अमेरिकी जनता की सेवा करने से ज्यादा मुझे किसी और चीज पर गर्व नहीं हुआ। हमारे व्हाइट हाउस ने अमेरिका को फिर से महान बनाने में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होगा।
विज्ञापन

 

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सर्जियो गोर को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मैं राष्ट्रपति द्वारा सर्जियो गोर को भारत में हमारे अगले राजदूत के रूप में नामित करने के निर्णय से उत्साहित हूं। वह दुनिया में हमारे राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक में अमेरिका के एक उत्कृष्ट प्रतिनिधि होंगे।

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं सर्जियो गोर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त कर रहा हूं। दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र के लिए मेरे पास ऐसा व्यक्ति होना जरूरी है, जिस पर मैं पूरी तरह भरोसा कर सकूं और जो मेरे एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद करे। ट्रंप ने कहा कि सर्जियो वही व्यक्ति हैं जो हमारे 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' मिशन को आगे ले जाएंगे।

सर्जियो ट्रंप के अच्छे सहयोगियों में एक
ट्रंप ने आगे लिखा कि सर्जियो मेरे अच्छे दोस्त हैं, जो कई वर्षों से मेरे साथ हैं। उन्होंने मेरे ऐतिहासिक चुनाव अभियानों में काम किया, मेरी किताबें प्रकाशित कीं और हमारे आंदोलन को समर्थन देने वाला बड़ा सुपर पीएसी भी चलाया। उन्होंने कहा कि गोर सीनेट से मंजूरी मिलने तक अपनी वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे। सर्जियो गोर की भारत में राजदूत के रूप में तैनाती ऐसे समय हो रही है, जब टैरिफ के चलते भारत और अमेरिका के संबंधों में थोड़ी खटास महसूस की जा रही है। 

एलन मस्क ने बताया था सांप
एक समय ट्रंप के करीबी रहे दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क ने सर्जियो गोर को सांप कहा था। दरअसल मस्क के सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख रहते हुए एलन मस्क और सर्जियो गोर में तनातनी की खबरें सामने आईं थी। जून 2025 में एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में सर्जियो गोर को सांप कहकर उनकी आलोचना की थी। मस्क का यह पोस्ट उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद सामने आया था, जिनमें दावा किया गया था कि सर्जियो गोर ने व्हाइट हाउस में तैनाती के बावजूद अभी तक अपना सिक्योरिटी क्लीयरेंस पूरा नहीं किया है। हालांकि व्हाइट हाउस ने बताया कि गोर सिक्योरिटी क्लीयरेंस पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें