फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण में खुशी से झूमते दिखे मस्क, नाचते-गाते हुए बोले- यही जीत का असली मजा

Tue, 21 Jan 2025 11:07 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जब मस्क को मंच पर बोलने के लिए बुलाया गया तो वे नाचते-कूदते मंच पर आए। मंच के चारों ओर वे जोश से उछलते नजर आए। लोग उनके इस अंदाज को देख हैरान थे। एलन मस्क ने अपने संबोधन में कहा कि जीत का असली मजा तो यही होता है। ये कोई मामूली जीत नहीं थी।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में झूमते एलन मस्क। - फोटो : एक्स/ @elonmusk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में सबसे ज्यादा खुश और उत्साहित अगर कोई नजर आया तो वे थे दिग्गज अरबपति और ट्रंप के खास दोस्त एलन मस्क। उनके चेहरे और हावभाव में जीत का जश्न साफ नजर आया। समारोह के दौरान वे नाचते-गाते और झूमते नजर आए। समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि यह पल ठीक वैसा ही जैसे पहली किसी बार किसी दूसरे ग्रह पर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने झंडा गाड़ते देखना। जीत का असली मजा तो यही होता है। 

विज्ञापन




राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जब मस्क को मंच पर बोलने के लिए बुलाया गया तो वे नाचते-कूदते मंच पर आए। मंच के चारों ओर वे जोश से उछलते नजर आए। लोग उनके इस अंदाज को देख हैरान थे। इस दौरान मस्क अपनी खुशी बयां करते हुए लोगों को उत्साहित कर रहे थे। इसका वीडियो भी उन्होंने एक्स पर साझा किया है।

अमेरिका का भविष्य अब सुरक्षित
एलन मस्क ने अपने संबोधन में कहा कि जीत का असली मजा तो यही होता है। ये कोई मामूली जीत नहीं थी। यह मानव सभ्यता का नया मोड़ है। चुनाव तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ चुनाव जरूरी होते हैं। ये वाला चुनाव बहुत मायने रखता है। ऐसा करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरा दिल भरा हुआ है। आपकी बदौलत अब अमेरिका का भविष्य सुरक्षित है। अब हमारे शहर सुरक्षित होंगे। सुरक्षित शहर, सुरक्षित सीमाएं, समझदारी से खर्च और बुनियादी चीजें होंगे। हम सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) को मंगल ग्रह पर ले जाएंगे। 
विज्ञापन


आप लोगों से बेहद प्यार
मस्क ने कहा कि पहली बार किसी दूसरे ग्रह पर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को झंडा गाड़ते देखना कितना शानदार होगा? जीवन में हमेशा समस्याएं तो रहती है। ये समस्या, वो समस्या, लेकिन ऐसी चीजों की जरूरत है जो आपको प्रेरित करे। जो सुबह उठने पर खुशी दें और कहें कि मैं भविष्य की ओर देख रहा हूं। मैं आप लोगों से प्यार करता हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि आपके लिए जी तोड़ मेहनत करुंगा। मैं भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हूं। अमेरिका का स्वर्णिम युग बेहद शानदार होने वाला है। हम भविष्य को अच्छा बनाएंगे। मैं और इंतजार नहीं कर सकता। आप सभी का धन्यवाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें