फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी ने पिता को बताया क्रूर; कहा- रिश्ता नहीं रखना चाहती, मुझे प्रताड़ित किया

Sat, 27 Jul 2024 05:49 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी

सार

एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने बताया है कि मेरे पिता मुझे प्रताड़ित करते थे। जेना विल्सन ने कहा कि मस्क बहुत ही क्रूर और निर्दयी व्यक्ति हैं। 
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने अपने पिता को क्रूर और निर्दयी बताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विवियन ने कहा कि मैं उनके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। दरअसल, कुछ दिन पहले मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जेंडर बदलवाने की सर्जरी ने उनसे बेटे को अलग कर दिया था।

विज्ञापन

इस पर जवाब देते हुए 20 वर्षीय विवियन ने कहा, मस्क ने कहा था कि मैं एक लड़की नहीं हूं। मैं उनके लिए मर चुकी हूं। यह कहकर उन्होंने हद पार कर दी। अगर वे लाखों लोगों के सामने झूठ बोलेंगे तो मैं इसे किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करूंगी। बता दें कि एलन मस्क के बेटे जेवियर ने 2022 में अपना जेंडर बदलवाया था।

भाई-बहनों को मां के पास छोड़ा
इतना ही नहीं विवियन ने कहा कि एलन मस्क ने कभी भी एक अच्छे पिता की तरह बर्ताव नहीं किया। उन्होंने पिता के तौर पर कभी भी हमारा साथ नहीं दिया। जब हमें उनकी जरूरत थी तो मुझे और मेरे भाई-बहनों को मां के पास छोड़ दिया। वे जब भी मिलते थे तो हमसे बुरा बर्ताव करते थे। हमेशा चिल्लाते रहते थे। वे लापरवाह थे। उनका ध्यान सिर्फ खुद पर रहता था। उल्लेखनीय है कि जेंडर बदलवाने के बाद जेवियर ने अपना नाम भी बदल लिया था।
विज्ञापन


लड़कों की तरह रहने के लिए करते थे मजबूर
विवियन ने कहा कि वह बचपन से ही एक लड़की जैसा महसूस करती थीं। इस पर पिता मस्क ने उन्हें कई बार प्रताड़ित भी किया। वह बार-बार लड़कों की तरह रहने के लिए मजबूर करते थे। विवियन ने बताया कि एक बार हम रोड ट्रिप पर गए थे। बाद में पता चला कि वो मस्क की कार का विज्ञापन था। वह पूरे समय हम पर चिल्ला रहे थे।

मस्क की बेटी ने बताया कि उनके पिता का ध्यान कभी भी बच्चों पर नहीं रहा। वह सिर्फ अपने क्रोध और बर्बरता के लिए हमारे बीच पहचाने गए। बचपन में उनसे हम भाई-बहनों को बहुत डर भी लगता था, क्योंकि हमेशा उनका व्यवहार किसी भी बच्चे के लिए परेशान करने वाला होता था। उन्होंने हमें कभी भी पिता का प्यार नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें