फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने कहा- 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति भारत के साथ खड़ा है'

Fri, 27 Nov 2020 02:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
India-us Flag (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

अमेरिका ने कहा कि वह भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए दृढ़ है। इसके साथ ही मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमले के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका में कई जगह पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी हुए।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय की उप प्रवक्ता काल ब्राउन ने बुधवार को कहा कि ‘न्याय के लिए इनाम’ योजना के जरिए हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस जघन्य हमले के सभी दोषियों को न्याय के दायरे में लाया जाए। ब्राउन ने कहा कि मुंबई 26/11 हमले की 12वीं बरसी पर अमेरिका दोषियों को न्याय के दायरे में लाने और अमेरिका के छह नागरिकों सहित सभी पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।


अपने भारतीय साझेदारों के साथ खड़े रहते हुए हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति दृढ़ हैं। ब्राउन ने कहा कि ‘न्याय के लिए इनाम’ कार्यक्रम इन हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के संबंध में सूचना देने पर 50 लाख डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश करता है। इस बीच भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने मुंबई आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें