फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

California plane crash: कैलिफोर्निया में दो छोटे विमानों की हवा में भिड़ंत, दो की मौत

Fri, 19 Aug 2022 07:30 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

यह घटना वाटसनविले शहर में उस समय हुई जब दो विमानों ने स्थानीय हवाई अड्डे पर उतर रहे थे। स्थानीय अधिकारियों ने ट्विटर पर पोस्ट बयान में कहा कि इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन
Two small planes collided in the air in California - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में गुरुवार को दो छोटे विमान हवा में आपस में टकरा गए। हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर उस वक्त हुई जब ट्विन इंजन वाले सेसना 340 विमान एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहे थे। 

विज्ञापन

यह घटना वाटसनविले शहर में उस समय हुई जब दो विमानों ने स्थानीय हवाई अड्डे पर उतर रहे थे। स्थानीय अधिकारियों ने ट्विटर पर पोस्ट बयान में कहा कि इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। वाटसनविले हवाई अड्डे के समीप हुए इस हादसे की जांच शुरू हो गई है। हादसा गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। उस वक्त दोनों निजी छोटे विमान एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहे थे। संघीय विमानन एजेंसी (FAA) के अनुसार अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड दुर्घटना की जांच कर रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हादसे की सूचनाओं व वीडियो के अनुसार एयरपोर्ट के आसपास के मैदान में दो छोटे विमानों का मलबा नजर आ रहा है। एक फोटो में हवाई अड्डे के पास की सड़क से धुएं का गुबार उठता दिखा। एयरपोर्ट पर स्थित एक गोदामनुमा निर्माण में भी प्लेन घुसा नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें