फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलर की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की तो ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अदालत जाएंगे : डेमोक्रेटिक पार्टी

Mon, 25 Feb 2019 10:34 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमोक्रेटिक पार्टी के एक शीर्ष सांसद ने धमकी दी है कि रॉबर्ट मुलर की रूस को लेकर जांच पर पूरी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया तो विशेष अधिवक्ता मुलेर को कांग्रेस में बुलाया जाएगा और ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अदालत में मामला दायर किया जाएगा।

विज्ञापन


रॉबर्ट मुलर की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की तो ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अदालत जाएंगे हाउस इंटेलीजेंस कमेटी के अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन सांसद एडम शिफ ने कहा कि उनकी कमेटी नये अटॉर्नी जनरल विलियम बार पर नजर रखेगी ताकि यह देखा जा सके कि वह रिपोर्ट के किसी हिस्से को दबाने का प्रयास तो नहीं कर रहे। 

शिफ ने यह भी कहा कि जरूरी हुआ तो इसे अदालत में ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से सार्वजनिक नहीं किया गया तो बार पर सवाल खड़ें होंगे।शिफ की टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब डेमोक्रेटिक सांसदों ने स्पष्ट किया है कि यदि मुलेर की रिपोर्ट तक पहुंच के स्तर से वे संतुष्ट नहीं हुए तो वे न्याय विभाग के साथ आक्रामक, सार्वजनिक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें