फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम के 100 प्रभावशाली लोगों में मुकेश अंबानी, अरुंधति, मेनका भी शामिल

Thu, 18 Apr 2019 06:51 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेनका गुरुस्वामी, मुकेश अंबानी और अरुंधती काटजू
विज्ञापन

अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने बुधवार को दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। इसमें तीन भारतीयों ने जगह बनाई है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और समलैंगिक समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ने वाली वकील अरुंधति काटजू और मेनका गुरुस्वामी के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


सूची में नेताओं, कलाकारों, असाधारण व्यक्तित्वों के भी नाम शामिल किए गए हैं। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पोप फ्रांसिस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग, भारतीय-अमेरिकी कॉमेडियन हसन मिन्हाज के नाम भी शामिल हैं। 

इसमें मुकेश अंबानी का प्रोफाइल महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा है। उन्होंने लिखा- मुकेश अपने हर नए काम की शुरुआत अपने पिता धीरूभाई अंबानी के आशीर्वाद के साथ करते हैं। लेकिन, उनका नजरिया अपने पिता से ज्यादा महत्वाकांक्षी है।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी ने सस्ता 4जी डेटा नेटवर्क रिलायंस जियो लॉन्च किया। इससे अब तक 28 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। यह कामयाबी किसी भी लिहाज से प्रभावशाली है। मुकेश अंबानी के प्रोफाइल में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने उनके एक विज्ञापन का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि रिलायंस ने नारा दिया था- कर लो दुनिया मुट्ठी में।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा दोनों वकीलों का प्रोफाइल 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अरुंधति और मेनका के लिए प्रोफाइल लिखा। कहा- इन महिलाओं ने समलैंगिक समुदाय के अधिकारों की लड़ाई का भारत में नेतृत्व किया। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में समलैंगिकों के अधिकारों के लिए बड़ा कदम उठाने में अहम योगदान किया। इन दोनों महिलाओं ने यह दर्शाया कि एक समाज के तौर पर हमें विकास की जरूरत है।

संगीत, खेल और अभिनय  जगत की वे हस्तियां, जिन्होंने बनाई जगह

  • नाओमी ओसाका, यूएस ओपन विजेता 
  • महेरशला अली, एक्टर और रैपर
  • लेडी गागा, ऑस्कर विजेता सिंगर और अभिनेत्री 
  • मोहम्मद बिन जायद, अबुधाबी के क्राउन प्रिंस
  • रॉबर्ट मुलर, स्पेशल काउंसल और एफबीआई के पूर्व निदेशक
  • नैंसी पॉलसी, स्पीकर, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव, अमेरिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें