फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mpox: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले एमपॉक्स टीके को मंजूरी दी, बीमारी से लड़ाई में अहम कदम बताया

Fri, 13 Sep 2024 11:42 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) के इलाज की दिशा में बड़ी पहल हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले एमपॉक्स टीके को मंजूरी दी है। शीर्ष निकाय ने इसे बीमारी से लड़ाई में अहम कदम करार दिया है।
विज्ञापन
टीका (प्रतीकात्मक) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वयस्कों में एमपॉक्स के उपचार के लिए टीके के इस्तेमाल के लिए पहली मंजूरी दे दी है। संगठन ने शुक्रवार बताया कि अफ्रीका और अन्य स्थानों पर इस बीमारी का मुकाबला करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


एमपॉक्स के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने कहा, एमपॉक्स के उपचार के लिए टीके के इस्तेमाल को मंजूरी मिलना इस बीमारी के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। डब्ल्यूएचओ ने पिछले महीने अफ्रीका के कई हिस्सों में एमपॉक्स के प्रसार और व्यापकता को देखते हुए दूसरी बार एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित किया था।

वयस्कों को टीके की दो खुराक
18 या उससे अधिक उम्र के लोगों को टीके की दो खुराक लेनी होगी डब्ल्यूएचओ के इस अनुमोदन के तहत, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को दो खुराक वाला टीका लगाया जा सकता है।अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अधिकारियों ने पिछले महीने कहा था कि कांगो (जो एमपॉक्स से सबसे अधिक प्रभावित देश है) में लगभग 70 प्रतिशत मामले 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें