कांगो में अक्सर सोने की खदाने मिलती रहती हैं। कांगो में आधिकारिक रूप से सोने के उत्पादन को बहुत कम करके दिखाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इसकी वजह यह है कि यहां से कई टन सोना तस्करी करके पूरब स्थित पड़ोसी देशों के रास्ते वैश्विक सप्लाई बाजार में भेज दिया जाता है। इस वजह से कांगो की सरकार को इस सोने से कोई खास फायदा नहीं हो पाता है, जिससे वहां महंगाई जैसी समस्याएं हावी रहती हैं। सरकार इस पर लगाम लगाने की लगातार कोशिश कर रही है। हालांकि, अभी तक कोशिश कामयाब नहीं हो सकी है।