फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MoS: उरुग्वे के राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में पहुंचे पाबित्रा मार्गेरिटा, PM मोदी की ओर से दी बधाई

Mon, 03 Mar 2025 03:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उरुग्वे

सार

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि वे भविष्य में भारत-उरुग्वे के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने पीएम मोदी की तरफ से उरुग्वे के राष्ट्रपति यामांडू और उपराष्ट्रपति कैरोलिना कॉसे को बधाई दी। 
 
विज्ञापन
उरुग्वे में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा - फोटो : X@PmargheritaBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने रविवार को उरुग्वे के राष्ट्रपति यामांडू ओरसी और उपराष्ट्रपति कैरोलिना कॉसे के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने उरुग्वे की नई सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


मार्गेरिटा ने कहा कि वे भविष्य में दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। मार्गेरिटा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'उरुग्वे की नई सरकार को भारत के प्रधानमंत्री की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस ऐतिहासिक अवसर पर उरुग्वे के लोगों को बधाई। भारत-उरुग्वे साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हूं।'

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
इससे पहले शनिवार को, मार्गेरिटा ने उरुग्वे में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और वहां भारतीय प्रवासियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस तरह से भारत-उरुग्वे संबंधों को मजबूत करने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, 'मोंटेवीडियो, उरुग्वे में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय समुदाय से बातचीत की। महात्मा गांधी की विरासत को कायम रखने और भारत-उरुग्वे के बीच मित्रता के बंधन को मजबूत करने पर गर्व है।'
विज्ञापन


उरुग्वे के उद्योग मंत्री फर्नांडा कार्डोना से की मुलाकात
इससे पहले, मार्गेरिटा ने मोंटेवीडियो में उरुग्वे के उद्योग, ऊर्जा और खनन मंत्री (नामित) फर्नांडा कार्डोना से भी मुलाकात की और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'फर्नांडा कार्डोना से मिलकर खुशी हुई। आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और हमने दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा और विविधतापूर्ण बनाने पर सहमति व्यक्त की।'

मार्गेरिटा की आधिकारिक विदेश यात्रा
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा 28 फरवरी से 2 मार्च तक उरुग्वे, 2 से 4 मार्च तक बहामास, 4 से 6 मार्च तक बारबाडोस और 6 से 8 मार्च तक निकारागुआ की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें