फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया: कोविड से 15 की मौत, आठ लाख से ज्यादा संक्रमित, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Mon, 16 May 2022 05:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सियोल/शंघाई।

सार

सेंट्रल न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक बुखार जैसे लक्षणों से बीते तीन-चार दिन में उत्तर कोरिया में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। 820,620 लोग बुखार से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन
Corona World - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया ने बताया कि कोविड संक्रमण से 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि हजारों में कोविड के लक्षण मिले हैं। उत्तर कोरिया का कहना है कि बीते बृहस्पतिवार को कोविड का पहला मामला आया था, जिसके बाद तेजी से संक्रमण फैला और हजारों लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन


सेंट्रल न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक बुखार जैसे लक्षणों से बीते तीन-चार दिन में उत्तर कोरिया में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। 820,620 लोग बुखार से पीड़ित हैं। उत्तर कोरिया इसे रहस्यमयी बुखार बता रहा है। हालांकि, लक्षणों से स्पष्ट है कि ये कोविड के मामले हैं। उत्तर कोरिया की पूरी 2.6 करोड़ आबादी को अभी तक कोविड टीके की कोई खुराक नहीं लगी है। 

वंस अपॉन ए टाइम इन कलकत्ता को दो पुरस्कार मिले
न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) के 2022 संस्करण में विक्रम सेनगुप्ता की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन कलकत्ता को दो पुरस्कारों से नवाजा गया। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म में महानगर में आकांक्षाओं के दबाव में संघर्षों करते लोगों की जिंदगियों पर प्रकाश डालती है।
विज्ञापन


इस फिल्म के लिए विक्रम सेनगुप्ता को श्रेष्ठ निर्देशक व श्रीलेखा मित्रा को श्रेष्ठ अदाकारा का पुरस्कार मिला। वहीं, हिंदी फिल्म शूबॉक्स में एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसकी जिंदगी अपने पिता के एक युवा महिला के साथ संबंधों का पता लगने के बाद पूरी तरह बदल जाती है। फराज अली की शूबॉक्स को श्रेष्ठ फिल्म के तौर सम्मानित किया गया। 

यूपी के चंदौली के दरोगा और सिपाही शराब के साथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली थाना के दरोगा को गया के महाबोधि मंदिर से शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। चंदौली थाने में तैनात दरोगा संतोष कुमार और सिपाही आयुष कुमार बोधगया घूमने आए थे। दोनों पुलिसकर्मी एक बैग के साथ महाबोधि मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। प्रवेश करने के समय बैग चेकिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु होने के संकेत मशीन से मिले। उसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने बैग की फिजिकल जांच की तो उसमें से शराब की एक बोतल मिली। 

इस संबंध में गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि महाबोधि मंदिर में प्रवेश करने से पहले सभी लोगों की जांच की जाती है। इसके बाद अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है जांच के दौरान दो पुलिसकर्मी के बैग से शराब की एक बोतल मिली है। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल दोनों को बोधगया थाने में रखा गया है। एसएसपी ने कहा कि एक्साइज एक्ट के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई में डूबी मालवाहक बोट, तीन कर्मचारियों को बचाया
दक्षिण मुंबई में अरब सागर के बलार्ड पियर में सामान उतारने के बाद एक बोट पानी में डूब गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसके तीन कर्मचारियों को बचा लिया। शनिवार सुबह की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, बोट में मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से सामान लादा गया था। बलार्ड पियर पर इसमें मौजूद माल एक बड़े जहाज में लादा गया। माल उतारे जाने के दौरान ही बोट में पानी भरने लगा। इससे भयभीत बोट के तीन कर्मचारियों ने समुद्र में छलांग लगा दी। 

आसपास मौजूद अन्य बोट के कर्मचारियों ने पानी में कूदकर इन तीनों को बचा लिया। बाद में बोट डूब गई। कई स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। शुरुआती जांच के मुताबिक, इंजन में खराबी के कारण बोट दुर्घटना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें