फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : टीएलपी की हिंसा में फंसे 800 से अधिक सिख श्रद्धालु पंजा साहिब पहुंचे

Thu, 15 Apr 2021 02:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली/लाहौर।

सार

  • विदेश मंत्री ने कहा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पाक के साथ बनाए हैं संपर्क
विज्ञापन
पंजा साहिब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में टीएलपी की हिंसा में फंसा 800 से अधिक भारतीय श्रद्धालुओं का जत्था आखिरकार बुधवार को पंजा साहिब गुरुद्वारा पहुंच गया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत अपने सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान में अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

विज्ञापन


भारतीय श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को वाघा सीमा के जरिए लाहौर पहुंचा था। ये सिख श्रद्धालु पंजा साहिब में आयोजित होने वाले बैसाखी उत्सव में शामिल होने गए हैं। लाहौर से मंगलवार को दोपहर बाद ये सिख श्रद्धालु 25 बसों के जरिए हासनअब्देल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब के लिए रवाना हुए थे। इन बसों की सुरक्षा का जिम्मा पाकिस्तान पंजाब की पुलिस और पाकिस्तानी रेंजर्स ने संभाल रखा था।

यह जत्था फ्रांस के राजदूत को देश से बाहर निकालने की मांग कर रहे टीएलपी समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन के दौरान बंद की गई सड़क के कारण रास्ते में फंस गया था। पाकिस्तानी पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 4 बजे यह जत्था 14 घंटे की यात्रा करने के बाद पंजा साहिब पहुंच गया। बता दें कि सामान्य तौर पर लाहौर से पंजा साहिब तक बस से महज 3 घंटे लगते हैं।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को ट्वीट में विदेश मंत्री जयशंकर को टैग करते हुए पाकिस्तान में फंसे इन श्रद्धालुओं की चिंता जताई थी।

जयशंकर ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, घटनाओं पर हमारी करीबी नजर है। पाकिस्तानी अधिकारियों और सिख जत्थे के साथ हम संपर्क में हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सही सलामत वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें