फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US : न्यूयॉर्क में दो बसों की जोरदार भिडंत, 75 से ज्यादा लोग घायल, कुछ को मौके पर ही देनी पड़ी ऑक्सीजन

Fri, 07 Jul 2023 04:11 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में अब तक 75 से ज्यादा लोगों के घायल होने की संभावना है।
विज्ञापन
US ACCIDENT - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में अब तक 75 से ज्यादा लोगों के घायल होने की संभावना है। गनीमत रही कि किसी की अभी तक जान नहीं गई है, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर एक डबल डेकर टूर बस और सिटी बस के बीच हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि सत्ताईस लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि 50 अन्य का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों को मौके पर ही ऑक्सीजन देनी पड़ी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार लगभग 7:15 बजे (स्थानीय समय) मैनहट्टन में ईस्ट 23 स्ट्रीट और फर्स्ट एवेन्यू पर यात्रा करने वाली टूर बस ने एक एमटीए एक्सप्रेस बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे यह दुर्घटना हो गई।
 
अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी पीड़ित को जानलेवा चोट नहीं आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के समय दोनों बसें खचाखच भरी हुई थीं, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग के उप प्रमुख केविन मर्फी ने कहा कि खचाखच भरी हुई दो बसों की टक्कर हुई है जिसमें  बड़ी संख्या में मरीज घायल हुए हैं। इसलिए तुरंत लोगों की इतनी संख्या को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं ने अच्छा काम किया। 

मर्फी ने कहा कि डबल डेकर बस में काफी यात्री फंसे थे, उसमें बचाव कार्य जटिल हो गए क्योंकि अग्निशामकों को डबल-डेकर बस के शीर्ष स्तर से यात्रियों को नीचे लाने के लिए खिड़कियां तोड़नी पड़ीं और सीढ़ियों और रस्सियों का उपयोग करना पड़ा। दुर्घटना में पीड़ितों को मामूली चोटें और खरोंचें आईं। वहीं आपातकालीन चिकित्सा सेवा के उप प्रमुख पॉल हॉपर के अनुसार, कुछ लोगों को फ्रैक्चर और सिर और गर्दन में चोटें आईं। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, हॉपर ने कहा कि हम सभी काफी भाग्यशाली हैं कि दुर्घटना ज्यादा बुरा नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें