फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in World: अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड 1.87 लाख मामले, विश्व में मृतकों की संख्या 13.20 लाख पार

Mon, 16 Nov 2020 02:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से मौत - फोटो : PTI
विज्ञापन

दुनिया में रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5.44 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या भी 13.20 लाख से ज्यादा हो गई। संक्रमण की चपेट में आए 3.79 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 1.50 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें 98,209 लोगों की स्थिति बेहद गंभीर है।

विज्ञापन


इस बीच, अमेरिका में नए मामले रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। देश में शुक्रवार को 1.87 लाख नए मामले सामने आए, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। 


रिपोर्ट के मुताबिक, एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से अमेरिका में रोजाना एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान भी गई। देश में औसतन रोजाना एक हजार लोगों की मौत हो रही है।

पिछले महीने की तुलना में यह संख्या दोगुनी हो गई है। मिनिसोटा, न्यू मैक्सिको, टेनेसी और विस्कॉन्सिन में एक हफ्ते में सबसे ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की गईं। इन राज्यों में पिछले हफ्ते दो दिन ऐसे रहे, जब 1400 लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें