फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भारी बारिश के चलते 60 लोगों की मौत, 38 घायल, 35 लापता

Sun, 14 Jul 2019 11:56 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

नेपाल में लगातार बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 60 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 35 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लगातार बारिश के चलते देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में आम जनजीवन पटरी से उतर गया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से हो रही भारी बारिश से 25 से अधिक जिले और इसमें 10,385 परिवार प्रभावित हुए हैं। नेपाल थल सेना और पुलिसकर्मियों ने देश में कई स्थानों पर 1,104 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इनमें से 185 लोगों को काठमांडू में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 

हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग (एफएफएस) ने कहा है कि मानसून सक्रिय है और देश के अधिकतर जगहों पर अगले दो तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी। मौसम पूर्वानुमान विभाग (एमएफडी) ने लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की चेतावनी दी है और कहा है कि वायु एवं सड़क यातायात कम दृश्यता की वजह से प्रभावित हो सकता है। भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। 
विज्ञापन


एफएफएस ने बताया कि बागमती, कमला, सप्तकोशी और उसकी सहायक नदी सनकोसी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। एफएफएस में जलविज्ञानी बिनोद पारजुली के हवाले से खबर में बताया गया है कि इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। इस बीच, मौसम विशेषज्ञों ने इतने कम समय में हुई भारी बारिश के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है। काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक पिछले तीन दिनों में देश में भारी बारिश हुई, जो वर्षा पद्धति में बदलाव का संकेत है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें