फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeypox: अमेरिका में मिले 30 से ज्यादा बच्चे मंकीपॉक्स से संक्रमित, अब तक 50 राज्यों में फैला वायरस

Fri, 02 Sep 2022 03:52 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन

सार

टेक्सास राज्य स्वास्थ्य सेवा विभाग के अधिकारी ने कहा कि मंकीपॉक्स एक गंभीर बीमारी है, विशेष रूप से कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए। हम लोगों से लगातार अपील करते हैं कि अगर वे मंकीपॉक्स के संपर्क में आए हैं या बीमारी के लक्षण हैं तो वे इलाज कराएं।
 
विज्ञापन
Monkeypox - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनावायरस के बाद मंकीपॉक्स दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। अफ्रीका से निकला यह वायरस अब अमेरिका में बड़ा रूप ले रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अमेरिका में  30 से ज्यादा बच्चे मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले हैं। टेक्सास राज्य स्वास्थ्य सेवा विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में नौ बच्चे वायरस की चपेट में हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 18,989 मंकीपॉक्स और ऑर्थोपॉक्सवायरस के मामले हैं। 

विज्ञापन


इस बीच, टेक्सास में मंकीपॉक्स से पीड़ित एक व्यक्ति की पहली मौत की सूचना मिली है। टेक्सास राज्य स्वास्थ्य सेवा विभाग ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) एक बयान में कहा कि मरीज हैरिस काउंटी में रहने वाला एक वयस्क था।

टेक्सास राज्य स्वास्थ्य सेवा विभाग के अधिकारी ने कहा कि मंकीपॉक्स एक गंभीर बीमारी है, विशेष रूप से कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए। हम लोगों से लगातार अपील करते हैं कि अगर वे मंकीपॉक्स के संपर्क में आए हैं या बीमारी के लक्षण हैं तो वे इलाज कराएं।
विज्ञापन


एक स्थानीय मीडिया के अनुसार, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने सोमवार तक सभी 50 राज्यों में वायरस के 18,000 से अधिक मामलों की पुष्टि की थी, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन टेक्सास में मंकीपॉक्स से हुई मौत ने चिंता जरूर बढ़ा दी हैं।

अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने पिछले महीने एक बयान जारी कर चेतावनी दी थी कि प्रारंभिक साक्ष्य बताते हैं कि आठ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मंकीपॉक्स से संक्रमित होने पर अधिक गंभीर बीमारी हो सकती है।

मंकीपॉक्स कैसे फैलता है
मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोटिक बीमारी है, जिसका अर्थ है कि यह जानवरों से मनुष्यों में फैल सकता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह मनुष्यों से दूसरे मनुष्यों और दूषित वस्तुओं से मनुष्यों में भी फैल सकता है। वायरस का पता 1958 में चला था, जब बंदरों में चेचक जैसी बीमारी का प्रकोप हुआ था, कुछ बंदरों को अनुसंधान के लिए डेनमार्क लाया गया था। सीडीसी के अनुसार, इसके नाम के बावजूद, मंकीपॉक्स का स्रोत अज्ञात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें