फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में अब तक 2.26 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, अमेरिका और ब्राजील पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित

Fri, 21 Aug 2020 01:04 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ब्राजीलिया
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विश्व में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2.26 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। इनमें से दुनिया में 7.91 लाख लोगों की इस महामारी में जान जा चुकी हैै। इस बीच, अमेरिका और ब्राजील अब भी बीमारी के सबसे बड़े गढ़ बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में दोनों देशों में मिलाकर कुल 92,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में 2,386 की मौत हुई है।

विज्ञापन


अमेरिका में पिछले 24 घंटे में जहां 43,000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं वहीं ब्राजील में यह आंकड़ा 49,000 को  पार कर गया। जबकि एक दिन के भीतर अमेरिका में 1,216 मौतें हुईं और ब्राजील में 1,170 लोगों की जान गई।


अमेरिका में कुल संक्रमितों की संख्या 57.01 लाख को पार कर गई जबकि ब्राजील में अब तक 34.60 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इसी तरह कुल मौतों के मामले में भी दोनों देश एक लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। अमेरिका में कुल 1.76 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं जबकि ब्राजील में 1.11 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


यूक्रेन : एक दिन में सर्वाधिक 2,134 नए मामले
यूक्रेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,134 नए मामले दर्ज किए गए। यह देश में एक दिन में दर्ज होने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। बताया गया कि देश में हाल ही में कुछ प्रतिबंधों को फिर से लागू करने के बावजूद नए मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यहां कोरोना के अब तक 98,537 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 2134 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 513 नए  मामले
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 513 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,90,958 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण आठ मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों का मृत्यु दर 6,209 तक पहुंच गया है। मंत्रालय ने आगे कहा कि अब तक 725 मरीजों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें