फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में माचिस के गोदाम में आग लगने से कम से कम 24 लोगों की मौत

Fri, 21 Jun 2019 02:45 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
इंडोनेशिया से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। उत्तरी सुमात्रा प्रांत में माचिस बनाने वाले एक कारखाने में आग लगने से धमाका हुआ। इस घटना में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। पीटीआई के अनुसार इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


जकार्ता पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस कारखाने में लगभग 30 लोग काम करते हैं। बताया जा रहा है कि एक घर में यह कारखाना चलता था। लैंगकैट डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रमुख इरवान सिरहरी ने जकार्ता पोस्ट को बताया कि अब तक कोई जिंदा नहीं बचा है।

कारखाने के पास रहने वाले एक व्यक्ति जुल्किफली ने बताया कि उसने इमारत से एक जोरदार धमाका सुना। पुलिस प्रवक्ता तातन दीरसन अत्माजा ने रायटर को बताया कि उन्हें मरने वालों की सूचना मिली है, लेकिन जांचकर्ताओं के साथ वह मरने वालों की संख्या की पुष्टि की कोशिश में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें