फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: लिओनिंग के एक रेस्त्रां में लगी भीषण आग, कम से कम 22 लोगों की मौत; तीन घायल

Tue, 29 Apr 2025 03:20 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आग दोपहर 12:25 बजे लगी। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के उत्तरी शहर लिओनिंग के एक रेस्त्रां में लगी आग में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। इस अग्निकांड में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। दोपहर के समय लगी इस आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


घटनास्थल की सामने आई तस्वीरों में दो या तीन मंजिला इमारत की खिड़कियों और दरवाजों से आग की बड़ी लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं। हालांकि हादसे को लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आग दोपहर 12:25 बजे लगी। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन


इस महीने चीन में यह दूसरी बड़ी आग लगने की घटना है। इससे पहले 9 अप्रैल को उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 बुजुर्गों की मौत हो गई थी। चेंगडे शहर के लोंगहुआ काउंटी स्थित नर्सिंग होम में आग लगने के समय इमारत में कुल 39 बुजुर्ग लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें